बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नेताजी रुपए दोगुना करते थे, पकड़े गए

शेखपुरा। शेखपुरा जिले की बरबीघा सीट से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले नेताजी स्‍कार्पियो और 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। शेखपुरा पुलिस का दावा है कि नेताजी रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल हैं।

उनके साथ चार अन्‍य सहयोगियों को भी पकड़ा गया है। पकड़ेे गए नेताजी का नाम उमेश कुमार सुमन हैं। वे उपेंद्र कुशवाहा के पुराने दल राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रह चुके हैं। वे दलित सेना के भी जिलाध्‍यक्ष रह चुके हैं। लोजपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

शेखपुरा पुलिस का दावा है उमेश सुमन और उसके साथ गिरफ्तार लोग रुपया दोगुना करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार लोगों में लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर के भी हैं। शेखपुरा थाना के एसएचओ पुलिस इंस्पेक्टर विनोद राम के नेतृत्व में पुलिस ने

सोमवार की आधी रात यह कार्रवाई शेखपुरा शहरी क्षेत्र के धोबघट्टा अंबेडकर नगर स्थित उमेश सुमन के घर से की। एसएचओ विनोद राम ने बताया यह कार्रवाई मुंगेर पुलिस की सूचना पर की गई। इन लोगों के खिलाफ मुंगेर के कोतवाली थाना में मामला दर्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.