फेसबुक पर LIVE आया, ता’बड़तोड़ फा’यरिंग कर बोला- मैं कु’ख्यात बगुलवा; घर में घुसकर मा’रूंगा

बेगूसराय में एक बदमाश ने आधी रात घर के सामने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए। इस पूरी घटना को उसने फेसबुक पर लाइव किया। वो खुद को कुख्यात बदमाश बगुलवा बता रहा है। अपने एक दोस्त के साथ वो गेट के सामने गाड़ी रोकता है। फेसबुक पर लाइव करते हुए एक के बाद एक करीब 6 राउंड फायरिंग करता है।

फायरिंग का किया फेसबुक लाइव।

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। वर्चस्व की लड़ाई में एक गैंग के बदमाशों ने दूसरे गैंग के बदमाश के घर पर फायरिंग की। मामला जिला मुख्यालय के रतनपुर ओपी क्षेत्र के रतनपुर का है। बदमाशों ने ना सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की बल्कि इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है।

फायरिंग कुख्यात बदमाश सौरव और गौरव कुमार के घर पर हुई है। जहां दूसरे गैंग के सदस्यों ने कई राउंड फायरिंग की गई और गाली गलौज भी किया गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ और गौरव के द्वारा तीन दिन पहले कुख्यात बदमाश रामभरोस सिंह के घर पर फायरिंग की गई थी। जिसमें मामला भी दर्ज किया गया था।

इसी घटना के प्रतिशोध में राम भरोस सिंह के सहयोगी कुख्यात बदमाश बगुलवा अपने साथी के साथ सौरभ गौरव के घर पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग किया। और इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है।

रतनपुर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन जिस तरीके से क्रिमिनल गैंग एक दूसरे पर फायरिंग कर रहे हैं। वह ना सिर्फ पुलिस को खुली चुनौती है बल्कि बेगूसराय में कानून व्यवस्था का भी हाल बयां करता है। मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान की गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading