पत्‍नी के रहते मुंबई में रचाई दूसरी शादी, दो बच्‍चों को लेकर न्‍याय की गुहार लगा रही मह‍िला

दरभंगा। घनश्यामपुर में एक अजीबो-गरीब मामला समाने आया है। पत्‍नी के रहते हुए एक व्‍यक्‍त‍ि ने दूसरी शादी रचाई ली। अब दो बच्‍चों को लेकर मह‍िला काफी परेशान है। आख‍िर करे तो क्‍या। म‍ह‍िला का आरोप है क‍ि दहेज के ल‍िए पति प्रताडि़त करता था। अब घर से भी न‍िकाल द‍िया है।

इस सिलसिले में महतवार निवासी अनिला देवी ने दहेज नहीं देने के कारण पति पर अमानवीय व्यवहार और प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अनिला देवी ने पुलिस को बताया है कि उनकी शादी अलीनगर के दसौत ननकार निवासी योगेंद्र मुखिया के पुत्र सिंघेश्वर मुखिया से वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। उनमें एक आठ वर्षीय पुत्र और एक छह वर्षीय पुत्री भी है। शादी के बाद से ही पति सिंघेश्वर मुखिया, सास मंगली देवी, देवर छोटू मुखिया के द्वारा दहेज के लिए दबाव बनाया गया। इसके साथ ही मारपीट भी किया गया था।

शादी के तीन वर्ष बाद ही दहेज नहीं देने के कारण पति ने मुंबई में दूसरी शादी रचा ली। बाबजूद इसके जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रही थी। इस बीच अनिला को सास और देवर के द्वारा बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर घर से बेघर कर दिया गया।

घटना की जानकारी अनिला देवी ने अपने भाई को दी। इसके बाद भाई के द्वारा अनिला देवी को वापस महतवार लाया गया। घटना की बाबत घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.