जमुई जिले में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। फिर पोल में बांधकर पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

प्रेमी तीन बच्चों का पिता है, जबकि प्रेमिका का एक बच्चा है। पति बाहर रहकर नौकरी करता है।

मामला रविवार रात सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखोडीह गांव की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई की खबर सिमुलतल्ला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार को मिलते ही मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बीच बंधक बने दोनों को मुक्त करा थाना लाया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला की प्रेमी सिमुलतल्ला थाना के ढोढरी गांव के सद्दाम अंसारी पिता सिराज मियां के पुत्र रूप में हुई है। पुलिस के मुताबकिक प्रेमी सद्दाम अंसारी पहले से ही शादीशुदा है। उसका सलखोडीह गांव की एक बच्चे की मां से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने हिदायत देते हुए दोनों को छोड़ दिया।

दोनों में काफी समय से अफेयर
ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग के इस मामले में बताया कि दोनों के बीच कई सालों से संबंध है। दोनों छिप-छिप कर रात में मिलते थे। इसी दौरान रविवार की रात सद्दाम महिला से मिलने आया था, जहां ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़कर बिजली के पोल में बांधकर पीटा। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति प्रदेश में रहकर काम करता है।