मुरौल : सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में घर से पानी का मोटर चोरी कर भागते तीन युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया।


मोटर के साथ धराए पिलखी के गुप्ता कुमार, सुकेश पोद्दार व केशोपुर के धन्नु पोद्दार को पूछताछ के बाद सकरा पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले में तीनों के खिलाफ सकरा थाने में जोखू पासवान ने एफआईआर दर्ज करायी है।


