समस्तीपुर में नि’गरानी टीम ने बीएसओ को घू’स लेते प’कड़ा:50 हजार रुपए रि’श्वत की पीड़ित से की थी मांग, पकड़कर पटना साथ ले गई टीम

समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने खानपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।

समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में उस समय की जब आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी पीड़ित से घूस ले रही थी। बता दें कि निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है।

घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर शहर तथा आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। गिरफ्तार महिला आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई है।

फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि आपूर्ति पदाधिकारी किस मामले में घूस की मांग कर रही थी।

सूत्रों ने बताया कि निगरानी टीम में पहले महिला पदाधिकारी भी पटना से आई थी, जिसने आपूर्ति पदाधिकारी को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा और गाड़ी में बैठाकर पटना की ओर निकल गई। जिसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रह गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading