बेगूसराय जिले में कुत्तों ने महिला की जान ले ली। झुंड में आए कुत्तों ने हाथ और चेहरे के नीचे का हिस्सा नोंचकर खा गए। महिला खेत में काम करने गई थी। एक महीने में कुत्तों का यह तीसरा हमला है। पहले एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि एक का अभी इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना बुधवार सुबह बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। गांव वालों ने बताया कि स्वर्गीय योगेंद्र ठाकुर की पत्नी मंजुला देवी मकई के खेत काम करने के लिए जा रही थी। तभी 8-10 की संख्या में कुत्तों का झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

शिकारी कुत्तों ने उसे पूरी तरह से नोंचने लगे। ग्रामीण कन्हैया ठाकुर ने बताया कि जब तक लोगों ने देखा और बचाने आए तब तक महिला की मौत हो गई। कुत्ते उसे नोंचकर खा रहे थे। लोगों के आने के बाद भाग गए।

स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति है आक्रोश
स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है कि पिछले एक माह में गांव की यह तीसरी घटना है जब कुत्तों के झुंड ने महिलाओं पर हमला किया है। बछवारा प्रखंड का 2-3 पंचायत कुत्तों की आतंक से दहशत के साए में है।

घटनाएं बढ़ रही हैं
26 मई को बछवाड़ा थाना में रानी पंचायत स्थित दरधा चौर में कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। महिला की पहचान वार्ड 13 के धरमपुर निवासी रामप्रीत दास की 55 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई थी।

करीब 20 दिन पहले कादराबाद पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी नाथो दास का 50 वर्षीया पत्नी जानकी देवी अपने खेत में गेहूं का भूसा उठा रही थी। तभी शिकारी कुत्तो ने उसे नोच नोच कर मार डाला था। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के ही कादराबाद पंचायत में बुधवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को मार डाला।