मुजफ्फरपुर : में दो महिलाओं की चेन उ’ड़ाई

मुजफ्फरपुर : बाबा गरीबस्थान मंदिर में दर्शन करने गई दो महिलाओं के गले से बदमाशों ने सोने की चेन उड़ा ली। मंगलवार को एक पीड़िता नेहा देवी के पति नगर थाने पहुंचे। संजय कुमार ने लिखित शिकायत दी है।

इसके बाद पुलिस मंदिर परिसर पहुंची। करीब एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। पुलिस चेन उड़ाने वाले शातिरों का पता लगाने में जुटी रही। दूसरी पीड़िता आभूषण मंडी के ही एक कारोबारी की पत्नी है। उसने थाने में अबतक शिकायत नहीं कराई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.