ब्ला’त्कार पी’ड़ित लड़की ने खा’या ज’हर, सु’साइड नोट से खुलेगा रा’ज

झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज घटना की खबर है। एक ब्लात्कार पीड़ित लड़की ने आत्महत्या करने के मकसद से जहर खा लिया।

लड़की को समय से रिम्स में भर्ती कराया गया जिससे उसकी जान बची हुई है। डॉक्टर ने उसकी हालत स्थिर बताया है। घटना नगरी थाना इलाके के एक मोहल्ले की है।

लड़की ने आत्महत्या का कारण भी बताया है। जहर खाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट में लड़की ने अपने एक परिचित युवक पर आरोप लगाया है।

युवक उसके पड़ोस में ही रहता है। लड़की ने लिखा है कि उसके साथ गलत किया गया इसलिए वह जीना नहीं चाहती।

नगरी पुलिस ने कहा है कि लड़की का इलाज चल रहा है। उसका बयान लेने के लिए पदाधिकारी को तैनात किया गया है। महिला पुलिस को उसकी देखरेख में लगाया गया है। स्थिति सामान्य होने पर लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.