नौ माह से पहले भी लग सकती है कोरोना की बूस्टर डोज, जानें क्या है शर्त

मुजफ्फरपुर। नियमित डोज लेने के नौ माह से पहले भी कोरोनारोधी बूस्टर डोज ले सकते हैं। इसको लेकर सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा व प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एके पांडेय ने सभी पीएचसी प्रभारी के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.पांडेय ने बताया कि जिन लोगों ने 31 दिसंबर तक कोरोना टीके की दूसरी डोज ले ली है वे अगर चाहे तो नौ महीने से पहले भी बूस्टर डोज ले सकते हैं। सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को इसका प्रचार करने को कहा गया है।

एसकेएमसीएच के एआरटी सेंटर में एचआइवी मरीज की सीडी 4 सेल की जांच माइक्रोबायोलाजी विभाग में हो रही है। एसकेएमसीएच अधीक्षक डा.बीएस झा ने बताया कि जांच में यह देखा जा रहा है कि रोगी के अंदर कितनी रोगरोधी क्षमता बची है।

सहायक औषधि नियंत्रक नित्यानंद किश्लय ने बताया कि दो दवा दुकान का लाइसेंस रद किया गया है। बताया कि उनमें एक सोनवर्षा और दूसरी डुमरी में है। अप्रैल में इन दवा दुकानों की जांच हुई थी, जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसके बाद दवा दुकानों का लाइसेंस रद कर इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गयी है। किसलय ने बताया कि जांच के लिए नियमित अभियान चलते रहता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading