
PATNA : नव वर्ष की रात एक महिला को गोली मारने के मामले में जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह मामला दिल्ली के फार्म हाउस में गोली चलने के का है. जानकारी मिल रही है कि पूर्व विधायक की बंदूख से निकली गोली से घायल हुई अर्चना की आज मौत हो चुकी है. वही पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है. इलाजरत अर्चना की मौत के बाद पूर्व जदयू विधायक की मुश्किले बढ़ गई हैं. वहीं राजू सिंह के साथ—साथ उनकी पत्नी भी दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं. पुलिस इस मामले में पुलिस ने राजू सिंह को गिरफतार कर लिया है. वही पुलिस आज उन्हें अपनी कस्टडी में अदालत में पेश करेगी. राजू सिंह पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. जिसके कारण इस मामने में उनकी दिक्क्तें और बढ़ सकती हैं.

गिरफ्तार राजू सिंह ने पूछताछ में अपनी गलती कबूल कर ली है. उन्होंने इस बात को भी कबूल किया है कि गोली शराब के नशे में चली. वहीं उनकी पत्नी पर वारदात स्थल से सबूतो को मिटाने का आरोप है. उन्हें कुछ लोगों ने भी ऐसा करते देखा था. नए साल के जश्न के दौरान दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के एक फार्म हाउस में चली गोली. फार्म हाउस जेडीयू के पूर्व विधायक राजू सिंह का है. गोली एक 42 साल के महिला के सिर में लगी. घायल महिला का इलाज वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है. माहिला के पति के शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपी विधायक पुलिस के गिरफ्त से फ़रार बताया जा रहा था.
फतेहपुरबेरी इलाके के रोज फार्म में जेडीयू के पूर्व विधायक के घर 31 दिसम्बर की रात को नए साल का जश्न चल रहा था. इसी दौरान पूर्व विधायक ने अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी. पार्टी में राजू सिंह के दोस्त विकास गुप्ता भी अपनी पत्नी के साथ आए थे. फायरिंग के दौरान एक गोली विकास की पत्नी अर्चना के सिर में लग गई. गंभीर हालत में उन्हें वसंत कुंज स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. वहीं अब खबर मिल रही है कि अर्चना की मौत हो गई है. महिला के पति विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

राजू सिंह बीजेपी नेता और मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के पूर्व विधायक हैं. घायल महिला के पति विकास गुप्ता राजू सिंह दोस्त हैं. इसलिए नव वर्ष मनाने के लिए राजू सिंह के फार्म हाउस गए थे. अर्चना पेशे से आर्किटेक्ट का काम करती हैं. पुलिस के मुताबिक, विकास ने पुलिस को बताया कि वह जेडीयू नेता राजू सिंह के फार्म हाउस पर पार्टी करने के लिए पहुंचे थे. जिस दौरान सभी लोग खा-पी रहे थे. न्यू ईयर के आगाज के ठीक पहले आरोपी राजू सिंह ने तीन राउंड गोलियां चलाईं और गोली चलने के साथ ही अर्चना धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी.

डीजे ने तमंचे पे डिस्को…बजाया और नेता जी कमर से पिस्टल निकाल कर फायरिंग करने लगे। साथ में उनका ड्राइवर भी रायफल से गोली दाग रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर सहेलियों संग नाच रही आर्किटेक्ट अर्चना गुप्ता के सिर में गोली लगी। बीजेपी नेता और मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के पूर्व विधायक राजू सिंह के फार्महाउस में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग को लेकर प्राथमिक पूछताछ में चश्मदीदों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर ( Law & Order) आर पी उपाध्याय ने बताया राजू सिंह नेपाल भागने के फिराक में थे। उनके साथ ड्राइवर हरि सिंह भी पकड़ा गया है। राजू के पास से मिली पिस्टल लाइसेंसी है। अब तक जांच में पता चला है कि अर्चना गुप्ता के सिर में लगी गोली पिस्टल की ही है।