बिहार में पैर पसार रहा है बर्ड फ्लू

PATNA : बिहार में बर्ड फ्लू अपना पैर पसारता जा रहा है. मुंगेर और पटना के बाद अब बर्ड फ्लू का वायरस नवाला भी पहुंच गया है. यहां के एक बगीचे से बड़ी तदाद में कौओं के मृत शरीश पाएं गए हैं. इस मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पशुपालक विभाग की टीम यहां पहुंची हुई है. टीम ने सैपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार के बिहार के नावादा जिले में एक बगीचे से बड़ी संख्या में मृत पड़े कौओं को बरामद किया गया है. स्थानीय ग्रामिणों ने जब कौओं के मृत शरीर को देखा तो तुरंत ही पुशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए भेज दिया है.

वहीं कल इस मामले में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यह वायरस अबादी के बीच नहीं फैले. वही उपमुख्यमंत्री ने भी कल अधिकारियों संग इस मामले को लेकर मीटिंग की थी. उन्होने भी कहा था कि इस वायरस का इंसानों के बीच फैलने का कोई चांस नहीं है.

वही मुंगेर से फैले बर्ड फ्लू के इस वायरस को लेकर कल 4 जनवरी को जांच टीम वहां पहुंचेगी. जांच टीम में कोलकाता और पूणे के एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे. वहीं इनके साथ पटना से डॉक्टर अजीत कुमार भी शामिल रहेंगे. इस बात की पुष्टि करते हुए पशु उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ अलका शरण ने की और कहा कि बर्ड फ्लू से अब तक सैकड़ों पक्षी मर चुके हैं. बिहार में बर्ड फ्लू का पता लगाने के लिए पक्षियों के 460 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें तीन जगहों पर इसके जीवाणु की पुष्टि हो चुकी है. पटना में संजय गांधी जैविक उद्यान, मुंगेर के मोबारकचक और जमालपुर के असरगंज में बर्ड फ्लू की पॉजीटिव रिपोर्ट मिली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.