मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की बैठक में ट्रेंड लाइसेंस, पानी चार्ज व यूजर चार्ज का वि’रोध

मुजफ्फरपुर : शहर के जवाहर लाल रोड स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में परिषद के सदस्य के अलावा नगर निगम के मेयर राकेश कुमार पिंटू व पार्षद सहित अन्य उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस, पानी चार्ज व यूजर चार्ज वसूलने के विरोध में विस्तार से सदस्यों ने चर्चा की।

मेयर राकेश कुमार पिंटू ने कहा कि नगर निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस, पानी चार्ज और यूजर चार्ज लिया जा रहा है, इसके विरोध में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस पहले से भी पेशाकर के रूप में सेलटैक्स को दिया जा रहा है, ऐसे में यह उचित नहीं बनता है कि दो-दो बार सेलटैक्स और नगर निगम को ट्रेड लाइसेंस के रूप नगर निगम को दिया जाए। यह कही से भी उचित नहीं है।

जहां तक पानी कर का सवाल है तो नल-जल योजना का सभी जगह समुचित व्यवस्था नहीं है। नगर आयुक्त ने कहा कि हमने नगर आयुक्त को भी पिछली बोर्ड की बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि जब तक नल-जल योजना की समुचित व्यवस्था नहीं कर लें तब तक टैक्स न लें।

जहां तक यूजर चार्ज की बात है तो यूजर चार्ज होर्डिंग टैक्स के रूप में दिया जा रहा है तो यूजर चार्ज भी लेना कही से भी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि आगामी छह जून को बोर्ड की बैठक है, उसमें पानी चार्ज, यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने का प्रस्ताव नगर आयुक्त को देंगे। बैठक में पार्षदों ने भी अपने विचारों से अवगत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading