मुजफ्फरपुर : प्रेम प्रसंग में युवक की पी’ट-पी’टकर ह’त्या:हाथ-पैर बां’धकर पिलर से ल’टकाया, ला’ठी-डं’डे मा’रकर चेहरे को भी कर दिया ख’राब

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। उसे इतना लाठी-डंडे से मारा गया कि उसका चेहरा तक खराब हो गया। शरीर पर सैकड़ों जख़्म के निशान थे।

मारने के बाद उसे पिलर से बांधकर लटका दिया गया। उसके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सीता राम राय के पुत्र बलवीर(24) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर ड्राइवर था। उसके पिता खेती किसानी करते हैं। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा सामने आई है।

कोई प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहा है तो कोई पुराने विवाद की बात बता रहा है। उसके पिता का कहना है एक साल पूर्व कुछ विवाद हुआ था। लेकिन, सब कुछ सुलझ गया था। हालांकि वे विवाद क्या था वह नहीं बता रहे हैं। चर्चा है कि पंचायत में सुलह हुआ था। जिसमें कुछ जुर्माना की राशि देने के बाद बात खत्म हो गयी थी। हत्या क्यों हुई। ये नहीं जानते हैं।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की बात

DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजन ने जिनका नाम बताया था। उसमें से आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी की घर की एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह देर शाम बारात गया हुआ था। वहां से लौट कर उस लड़की से मिलने उसके घर मे गया था। जहां आपत्तिजनक हालत में उसे परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पिलर से बांधकर उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गयी।

गांव में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से काफी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गए। लोग काफी आक्रोशित थे। जमकर हल्ला हंगामा होने लगा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया।

फिर एक-एक कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। DSP पूर्वी ने बताया कि सभी के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। कल जेल भेजा जाएगा। पिता के बयान पर FIR दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading