दृष्टिबाधित यु’वती ने सड़कपार करने को जिस श’ख्स से मांगी मदद, उसने सु’नसान इलाके में किया रे’प

दिल्ली के द्वारका में सीतापुरी बस स्टैंड के पास 25 मई को सड़क पार करने के लिए दृष्टिबाधित युवती ने जिस शख्स से मदद मांगी उसने ही उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि महिला को बस से विकासपुरी में उतरना था लेकिन वग गलती से सीतापुरी स्टैंड पर उतर गई।

 

उन्होंने कहा, ‘जब उसने स्थानीय लोगों से सड़क पार करने में मदद करने को कहा, तो आरोपी उसे एक सुनसान गली में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने किसी तरह विकासपुरी जाने वाली बस पकड़ी और अपने घर पहुंची।

‘पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने उस अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है, जहां महिला का इलाज किया गया था।

उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित महिला से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.