जिले में सरकारी योजनाओं की जांच के नाम पर हो रही अ’वैध राशि की व’सूली : राजद

छपरा : केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम अवैध तरीके से वसूली कर रही है। यह आरोप राजद के जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में लगाया है। जिले के सभी प्रखंडों में योजनाओं में व्यापक पैमाने पर राशि की बंदरबांट की गई है। योजनाओं की जांच के लिए गठित टीम ने अभी तक एक भी पंचायतों पर कोई कारवाई नहीं कर सकी है।

न ही योजनाओं के घपले का पर्दाफाश किया है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा योजना,हर घर नल जल योजना,जल जीवन हरियाली योजना,आंगन बाड़ी व सरकारी स्कूलों की जांच के नाम पर टीम में शामिल अफसर पंचाय प्रतिनिधियों से अवैध राशि की वसूली कर रहे हैं।

इसका जीता जागता उदाहरण है कि अभी तक जिले के एक भी व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। राजद प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक लाभुकों से बीस से तीस हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। ऐसे जिले में सैकड़ों उदाहरण हैं कि एक मांजिला व दो मंजिला मकान होने के वावजूद भी आवास योजना की राशि भुगतान की गई है।वही हाल नल जल योजना का है जहां आज तक सैकड़ों गांवों में आम जनता को शुद्ध नल का जल नहीं मिल रहा है ।

यही हाल शौचालय योजना का है,जहां शौचालय निर्माण के नाम पर घटिया निर्माण किया गया है और एक भी शौचालय कारगर नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिल रहे पोषाहार में भी भारी लूट खसोट की जा रही है। जो सर्वविदित है।

सरकारी योजनाओं की जांच के लिए जो अधिकारियों की टीम आती है वो अपना कमीशन लेकर लीपापोती कर देती है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि बहुत जल्द राजद का शिष्टमंडल जिलाधिकारी सारण से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading