मुंगेर : कलयुगी दामाद ने की ससुर की ह’त्या

मुंगेर के घोसी टोला में बिसहरी गली के लोग उस समय हतप्रभ रह गए जब एक कलयुगी दामाद ने घर में घुसते ही ससुर एवं साले पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से ससूर की तत्काल मृत्यु हो गई तथा साला घायल हो गया। घटना बुधवार को लगभग दिन के 11:00 बजे की है। इस मामले में कासिम बाजार थाना के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है।

थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, घायल कृष्णकांत साह का इलाज चल रहा है। वह खतरे से अभी बाहर हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी पूनम कुमारी गुप्ता, जो पेशे से शिक्षिका है, ने बताया कि, मृतक गिरधर साव, जो मेरे पति थे, ग्रामीण बैंक, शाखा बांक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि, मेरी पुत्री आंचल कुमारी के साथ अभियुक्त सोनू कुमार, जो वर्तमान में जमुई पुलिस अधीक्षक के आवास पर सिपाही के पद पर कार्यरत है, की शादी पिछले वर्ष हुई थी।

अभियुक्त घर में आते ही गाली-गलौज करने लगा। गाली गलौज सुनकर मेरे पति ऊपर से नीचे उतर ही रहे थे कि सीढ़ी पर अभियुक्त में गोलियां चलानी शुरू कर दी। मेरा पुत्र कृष्णकांत शाह अपने पिता को बचाने आया तो उसको भी गोली मारकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि, उसने मुझ पर भी गोली चलाई। लेकिन, मैं दीवार की आड़ में थी इसलिए बच गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading