प्रयागराज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई (खुफिया) कैमरा लगा रखा था। वह बाकायदा लड़कियों को बाथरूम में नहाते हुए लाइव देखता था। इस बात का पता तब चला, जब गुरुवार को एक छात्रा उसके हॉस्टल में कमरा लेने गई।बाथरूम में जाने पर उसे कुछ शक हुआ।

जांच की, तो शॉवर के छेद में छिपाकर स्पाई कैमरा लगाया गया था। उसने हंगामा शुरू कर दिया और उसके दोस्त ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी कोई आम आदमी नहीं, बल्कि शहर के मशहूर आंख के डॉक्टर बीके खरे का बेटा आशीष खरे है।

पहले खुद की नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड की, फिर एंगल सेट किया
आशीष खरे ने बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने के बाद सबसे पहले खुद को नहाते हुए रिकार्ड किया। इसके बाद यह देखा कि किस-किस एंगल से वीडियो शूट हो रहा है। इसके बाद उसका एंगल सेट किया। ताकि लड़कियों को नहाते हुए हर एंगल से वीडियो रिकार्ड हो सके। इसके लिए उसने बाकायदा एक कंप्यूटर लैब बना रखी थी। वहां वह बैठकर वह लड़कियों को नहाते हुए लाइव देखता था। वीडियो रिकार्ड और मिक्स करता था। पुलिस को जांच में कई लड़कियों के नहाते अश्लील क्लिप भी मिली है।

कंप्यूटर लैब में सेव करता था वीडियो
डॉ. बीके खरे का दो मंजिला घर पुलिस लाइन के पास ही है। पुलिस ने जब वहां जांच शुरू की, तो उनके इकलौते बेटे आशीष खरे के कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री मिलीं। इनमें कंडोम और अंडरगारमेंट्स शामिल हैं। इन चीजों के मिलने से साफ है कि वह लड़कियों को उनकी अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण भी करता था। जांच में कंप्यूटर में कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस इस एंगल से भी आशीष खरे से पूछताछ कर रही है।

पोर्न साइट्स पर भी वीडियो शेयर करने की आशंका
क्षेत्राधिकारी कर्नलगं, अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उसके कंप्यूटर में कई अश्लील वीडयो मिले हैं। कंप्यूटर और उसकी हार्ड डिस्ट साक्ष्य के तौर पर सील कर दी गई है। जांच में अश्लील वीडियो को पोर्न वेबसाइट्स पर भी बेचे जाने की आशंका है। इसकी भी जांच की जाएगी। शुक्रवार को आरोपी आशीष को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली जाएगी।

पत्नी पति का घर छोड़कर मायके रहती है
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि आशीष खरे की पत्नी अब उसके साथ नहीं रहती है। वह अपने 8 साल के बेटे के साथ मायके में रहती है। इसके पीछे उसकी गंदी आदतें ही वजह बताई जा रही है। उसकी इन आदतों से आजिज आकर वह अपने मायके चली गई है। वह घर में अकेला रहता है।

कम किराए के चक्कर में लड़कियां लेती थीं कमरा
आशीष खरे अपने मकान के 4 कमरों को केवल लड़कियों को ही किराए पर देता था। अमूमन शहर में जो किराए का रेट है, वह उससे करीब आधे रेट पर कमरे का किराया लेता था। सस्ते के चक्कर में लड़कियां कमरा ले लेती थीं। जब तक लड़कियों को आशीष की करतूत के बारे में पता चलता था, उनकी अश्लील वीडियो उसके हाथ में होती थी। इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगता था। लोक-लाज के डर से अभी तक कोई भी लड़की पुलिस के सामने शिकायत लेकर नहीं पहुंची है। अगर गुरुवार को कमरा देखने गई लड़की की बारीक निगाह शॉवर के छेद में छिपे खुफिया कैमरे पर नहीं पड़ती, तो यह मामला ही नहीं खुल पाता।