मुजफ्फरपुर : बिहार के भभुआ में 3 से 5 जून तक आयोजित होने वाले आठवीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर हैंडबॉल टीम गुरुवार को रवाना हुआ।
हैंडबॉल के अध्यक्ष डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज व कोषाध्यक्ष राकेश सम्राट ने खेल संसाधन प्रदान कर खिलाड़ियों को शुभकानाएं देकर रवाना किया।
संघ के सचिव कृष्णा ठाकुर ने बताया कि यह पहली बार मुजफ्फरपुर हैंडबॉल टीम राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
टीम कोच विकास वैभव, राकेश कुमार व दल प्रभारी रंजन के साथ मोहम्मद सज्जाद (कप्तान), रिशु राज, उत्सव कुमार सिंह, तेजस कुमार, युवराज कश्यप, अनुभव कुमार, मोहित कुमार शाही, गोविंद कुमार, दिव्यांशु कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार और असद रहमानी आदि रवाना हुए।

