तेजी से बढ़ रहा मानसून, 15 जिलों में बारिश के आसार

पटना। बिहार में फ‍िलहाल पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव बने होने के कारण राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हर दिन हो रही है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून भी बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल के उत्तर पश्चिम की खाड़ी, उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों से होते हुए मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकांश भागों में पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य के पूर्णिया जिले में मानसून का प्रवेश 13-15 जून के बीच होगा। इसके बाद पूरे राज्य में मानसून की मजबूत स्थिति बने होने के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं।

फिलहाल बिहार, पश्चिम बंगाल, असम होते हुए एक ट्रफ रेखा और चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 15 जिलों में बारिश के आसार हैं। इनमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर एवं कटिहार जिले के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।

 

मौसम के प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। बाकी शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.