शादी करने से नाराज बॉयफ्रेंड ने महिला को गो’ली मा’री:फोन कर पति और बेटी को छोड़ने के लिए कहता था

औरंगाबाद : फ्लैट में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके पूर्व बॉयफ्रेंड ने ही की थी। वह युवती के घरवालों के सहमत नहीं होने और उसकी दूसरी जगह शादी होने से खफा था। फोन पर वह कई बार महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था। बार-बार फोन कर पति और बेटी को छोड़ने के लिए कहता था। मामला उदयपुर के सुंदरवास इलाके का है।

वारदात के बाद फ्लैट के बाद जमा हुई भीड़।

नेहा कुमारी (27) पत्नी चंदनसिंह निवासी औरंगाबाद बिहार, जो सुंदरवास के शिवज्योति अपार्टमेंट में पति और 9 महीने की बच्ची के साथ रहती थी। बुधवार को महिला फ्लैट में अपनी बच्ची के साथ अकेली थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस को चंदनसिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी हुई। शादी के करीब 1 साल पहले नेहा की शक्ति सिंह नाम के युवक से सगाई की बात चली थी। नेहा और शक्ति सिंह दोनों एक-दूसरे से फोन पर काफी बात करते थे। शक्ति नेहा को बहुत ज्यादा पसंद भी करता था।

नेहा के घरवालों के सहमत नहीं होने पर दोनों की शादी नहीं हो सकी। इसके बाद से नेहा ने शक्तिसिंह से दूरी बना ली। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। कई बार नंबर बदलने के बावजूद वो शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसे सामान्य समझकर नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी।चंदनसिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले शादी के दौरान उसे शक्ति सिंह से सगाई और पूरे विवाद का पता लगा। इसके बाद शक्ति ने उसे कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। चंदन ने बताया कि शक्ति ने कई बार कहा था कि नेहा को छोड़ देना वरना दोनों में से एक को जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसी बीच करीब 1 साल पहले दोनों उदयपुर आकर रहने लगे और बेटी को जन्म दिया।

महिला के पति ने बताया कि कुछ महीनों पहले शक्ति ने फिर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। मगर नेहा और मैं उसे गंभीर नहीं ले रहे थे। नेहा उसे शादी होने और एक बेटी की मां होने की बात कहकर अब भूल जाने की बात कहती थी। चंदन ने बताया कि शक्ति सिंह को बार-बार इनकार करने के बाद भी वो मानता नहीं था। फोन कर पति-बेटी को छोड़कर लौट आने की जिद करता था।चंदन ने बताया कि वह शक्ति को वो शक्ल से नहीं जानता है। बुधवार को मर्डर के बाद जब CCTV फुटेज चेक किए तो उसके शक्ति होने का डाउट हुआ। इस पर अलग-अलग जगहों पर शक्ति के फोटो चेक किए तो उसी हुलिए, हेयर स्टाइल और रंग-ढंग का युवक नजर आया।

चंदन ने बताया कि सगाई नहीं करने से नाराज शक्ति ने ही नेहा को मौत के घाट उतारा। वहीं, अंतिम संस्कार के बाद मृतका का पति अपनी मासूम बेटी को लेकर बिहार के औरंगाबाद रवाना हो गया। पुलिस इस पूरे मामले पर अब शक्तिसिंह के एंगल पर जांच करते हुए उसकी तलाश कर रही है।

बता दें कि उत्तरी सुंदरवास शिवज्योति अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बुधवार दोपहर में फ्लैट में जाकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला पर बदमाशों ने एक के बाद एक फायर किए, जिससे गोली सिर के आर-पार निकल गई थी। इस फ्लैट में नेहा कुमारी पति चंदनसिंह राजपूत और 9 महीने की बच्ची के साथ रहती थी। चंदनसिंह हाथीपोल क्षेत्र में एक मॉल में केमिकल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading