पूर्व सीएम मांझी ने कहा, कश्‍मीर हमें सौंप दें, सब ठीक कर देंगे

पटना। कश्‍मीर में पंडितों की टारगेट किल‍िंंग के कारण एक बार फिर पलायन शुरू हो गया है। कश्‍मीरी पंडितों में डर एवं खौफ का माहौल है। इस बीच बिहार के पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने चर्चित फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्स पर निशाना साधने के साथ ही कहा है कि कश्‍मीर को शांत करना है तो उसे बिहारियों को सौंप दें। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर ये बातें कहीं हैं।

18 मार्च के ट्वीट कर रीट्वीट करते हुए जीतन राम मांझी ने लिखा है कि हमने पूर्व में कहा था कि द कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म आतंकी साजिश है जिसको दिखाकर कश्‍मीर में खौफ एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है।

कश्‍मीर में घटी आतंकी वारदातों ने मेरी बातों को साबित कर दिया। मैं इतना कहूंगा कि अगर कश्‍मीर शंत करना है तो हम बिहारियों को सौंप दें, सब ठीक हो जाएगा।

 

बता दें कि इससे पहले 18 मार्च को पूर्व मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया था कि द कश्‍मीर फाइल्‍स आतंकवादियों की एक गहरी साजिश भी हो सकती है जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्‍मीरी ब्राह्मण में खौफ एवं डर का माहौल बना रहे हैं ताकि डर से कश्‍मीरी ब्राह्मण पुन: कश्‍मीर न जा पाएं। मांझी ने मांग की थी कि द कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म यूनिट के सदस्‍यों की आतंकी कनेक्‍शन की जांच होनी चाहिए।

मालूम हो कि कश्‍मीर में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। अधिकारी से लेकर मजदूर तक को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा घटना में बिहार के वैशाली जिले के एक मजदूर की मौत हो गई है। कश्‍मीर की घटनाओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह वहां के राज्‍यपाल मनोज कुमार सिन्‍हा के साथ गहन मंथन करने वाले हैं। ऐसे में सियासत भी काफी तेज है। राजनीतिक पार्टियां इसके लिए भाजपा पर निशाना साध रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.