16 साल की लड़की का म’र्डर:पिता को ग्रामीणों ने पकड़ा, सौतेली मां भाग निकली, भाई ने दर्ज कराई FIR

बांका के ​​बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौढ़िया गांव में एक 16 वर्षीय लड़की की मृत्यु बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में हो गई है।

 

मृतक शबनम कुमारी की बड़ी बहन सोनी देवी तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लड़की के पिता शंकर रजक एवं सौतेली मां फूलन देवी के द्वारा ही लड़की को मारपीट कर तथा सल्फॉस की गोली पानी में घोलकर पिला देने से लड़की की मौत हुई है।

ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि लड़की के शरीर में मारपीट के चोट का निशान भी है तथा सल्फॉस की आधी गोली घर पर ही ग्लास के पास ग्रामीणों द्वारा देखे जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पुत्री की मृत्यु के बाद पिता शंकर रजक एवं सौतेली मां फूलन देवी दोनों भाग रहे थे।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की की अपनी मां पिता के कारण ही करीब 12-13 साल पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक लड़की की बड़ी बहन सोनी देवी की शादी हो चुकी है।

थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि अब तक लिखित या मौखिक जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.