बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को दिया जा रहा दूध, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

मुजफ्फरपुर : जिले में एईएस प्रभावित प्रखंडों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें दूध दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पोषक शक्ति निर्माण योजना के तहत चयनित प्रखंडों में दूध की आपूर्ति की जा रही है।

डीएम प्रणव कुमार की पहल पर तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड(तिमूल) को दूध आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 1283 स्कूलों के 3,67, 838 बच्चों को दूध देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए तिमूल द्वारा 200 ग्राम प्रति बच्चे के हिसाब से दूध भेजा गया। पाउडर दूध को लिक्विड बनाकर बच्चों को दिया जाएगा।

तिमूल के एमडी हृदयनारायण सिंह ने बताया कि सरकार की योजना के तहत एईएस प्रभावित जिले के छह प्रखंडों में दूध की आपूर्ति की जा रही है। स्कूली बच्चे को पोषाहार के तहत मेन्यू के हिसाब से दूध दिया जा रहा है। इसके लिए प्रखंडवार विद्यालय को तीन माह का कोटा भेजा गया है।

इस माह तक के लिए 48 हजार दो सौ 42 किलो सूखे दूध की आपूर्ति की गई है। उन्होंने बताया कि पहले पांच प्रखंडों को एईएस प्रभावित क्षेत्र में शामिल किया गया था।

अब मोतीपुर प्रखंड को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। एईएस से बचाव को हर स्तर पर पहल चल रही है। बच्चों को पौष्टिक आहार मिले इसी कड़ी में प्रशासन के साथ तिमूल सहयोग कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading