नवादा में नग्न अवस्था में मिली यु’वक की ला’श:भूसे के ढेर में फेंका था श’व

नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के चोराबारा गांव के बधार से गेहूं के कट्टू से एक युवक के शव नंगा अवस्था में बरामद किया गया जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गया है। युवक की शव कट्टू में होने की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान प्रखंड क्षेत्र के बड़ोसर पंचायत अंतर्गत औरैना गांव निवासी रणजीस चौहान के 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के पिता रंजीस चौहान ने शुक्रवार को ही मेसकौर थाने में लिखित रूप से अपने पुत्र को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप तीन युवक पर लगाए हैं। तब से बबलू के स्वजन अपने रिश्तेदारों से लेकर हर एक जगह खोजने की तलाश में लगे हुए थे। इधर चोराबांधी गांव के बधार में शव होने की सूचना मिलते ही बबलू के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को देखकर बबलू के स्वजन चीख-पुकार करने लगे। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। वही बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा दो युवक को हिरासत में लेकर भी पूछताछ किया जा रहा है। वहीं युवक की शव देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने युवक के बड़ी ही दर्दनाक मौत दिया।

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया है कि पिता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था कि घर से तीन युवक ने बबलू को बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा जिसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर खोजबीन किया जा रहा था।

उसी दौरान सूचना के आधार पर युवक की शव बरामद किया गया है। जल्द ही मामला का खुलासा भी किया जाएगा। हालांकि युवक की हत्या क्यों की गई है। इसका खुलासा अभी नहीं किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading