कटिहार के जिला निबंधन पदाधिकारी जय कुमार के पांच ठिकाने पर निगरानी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही है।

थाना क्षेत्र के ताजा टोला स्थित भाड़े के मकान में निगरानी की टीम ने 6 लाख कैश सहित बैंक और इंश्योरेंस के कागजात मिले हैं। छापेमारी के क्रम में निगरानी की एक टीम रजिस्ट्री ऑफिस में भी छापेमारी कर रही है।


बताया जाता है कि पटना और पूर्णिया स्थित उनके मकान पर भी छापेमारी की जा रही है। इसकी जानकारी निगरानी डीएसपी संजय जयसवाल ने दी।

