सीतामढ़ी : पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी बस, नौ की मौ’त, जानें कैसे हुई दु’र्घटना…

नेपाल। जनकपुरधाम से भैरहवा जा रही बस रविवार की अहले सुबह रूपन्देही के रोहिणी व ओमासतिया गांव के बीच रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौ’त हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि जनकपुर से भैरहवा आ रही यात्री बस रविवार की सुबह करीब 4:20 बजे भैरहवा-परासी मार्ग खंड के रोहिणी गांवपालिका वार्ड नंबर 3 और ओमासतिया गांवपालिका-4 के बीच पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रोहिणी नदी में गिर गई।

नदी में पानी काफी कम था। बस पर सवार 33 यात्रियों में से 25 पुरुष, छह महिलाएं और दो लड़कियां थीं। घ’टनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भैरहवा स्थित भीम अस्पताल और यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज अस्तपताल में भर्ती कराया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि भीम अस्पताल लाए गए 13 घायलों में से एक महिला और तीन पुरुषों की मौत हो गई। यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाए गए 20 घायलों में से पांच की मौ’त इलाज के दौरान हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading