42 हजार राशन कार्ड किए जाएंगे रद, देखें क‍िस प्रखंड में क‍ितने राशन कार्ड होंगे बंद

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद हो रहे हैं। इस कड़ी में जिले में 42 हजार से अधिक परिवारों के राशन कार्ड रद किए जाएंगे।विभाग की जांच के बाद इसकी सूची एसडीओ पूर्वी और पश्चिमी कार्यालय को भेज दी गई है। अंतिम रूप से जांच के बाद सभी कार्ड को रद कर दिया जाएगा। मुशहरी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मिलाकर सर्वाधिक लगभग छह हजार राशन कार्डधारी परिवार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं।

विदित हो कि राज्य के सभी जिलों में राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद किया जा रहा है। जिले में कुल 9 लाख 68 हजार 466 ऐसे परिवारों के पास राशन कार्ड है। विभाग की जांच के बाद 42,800 कार्ड रद होने पर यह संख्या 9 लाख 25 हजार 666 हो जाएगी।

वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद किया जा रहा है।

चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़  संचित भूमि, पांच एकड़ ङ्क्त भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाएगा।इसके अलावा अपात्र लाभुकों के भी राशन कार्ड भी रद किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading