शादी के 13 दिन बाद पत्नी को घर से नि’काला:दूसरे दिन से ही शुरू हो गई मा’रपीट; गहने-मोबाइल छी’न लिए

पटना में एक नवविवाहिता को शादी के महज 13 दिन में घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, नवविवाहिता के साथ मारपीट की गई, उसके गहने और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। मामला नौबतपुर का है, जहां घटना से परेशान नवविवाहिता ने शुक्रवार की शाम नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी की रहने वाली शिखा कुमारी की शादी नौबतपुर निवासी अमन कुमार उर्फ नेपाली से 22 मई 2022 को हुई थी। पीड़िता ने बताया कि सुहागरात के बाद से ही उस पर पति का अत्याचार शुरू हो गया।

शराब के नशे में रोज मारपीट करता और परिवार से ₹5 लाख लाकर देने की मांग करना लगा। उसने जब पैसा मांगने से इंकार कर दिया तो उनके पति ने मारपीट करनी शुरू कर दी।

शिखा ने बताया कि पति का अत्याचार दिन प्रतिदिन इतना बढ़ गया कि बीते 31 मई को शिखा को बुरी तरह पीटा। उसके सारे गहने और मोबाइल छीन लिए। इसके बाद घर से बाहर निकाल दिया। नवविवाहिता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने अमन कुमार को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी पति की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। आखिरकार तंग और परेशान होकर शिखा ने शुक्रवार की देर शाम नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि शिखा कुमारी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading