ह’त्यारोपी को गि’रफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ह’मला, पांच गि’रफ्तार

शिवहर। पिपराही थाना क्षेत्र के परसौनी बैज पंचायत हरिहरपुर वार्ड-13 में शनिवार की रात ह’त्यारोपी की गि’रफ्तारी को गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ह’मला कर दिया। ग्रामीणों ने तीन थानों की पुलिस टीम को घे’र कर जमकर प’त्थर बरसाए। जिसमें दारोगा, होमगार्ड जवान व चालक समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी ज’ख्मी हो गए।

ना’राज ग्रामीणों ने तरियानी थाने की वाहन पर भी ह’मला कर क्ष’तिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स’ख्ती दिखाते हुए महिला समेत पांच लोगों को गि’रफ्तार कर लिया। घ’टना के बाद गांव में त’नाव है। जबकि, पुलिस की टीम अन्य की आ’रोपितों की त’लाश में छा’पेमारी कर रही है।

बताते चलें कि 31 मई की रात तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा वार्ड 09 में शंभू सहनी की पुत्री की शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गो’ली लगने से मां-बेटी समेत तीन महिलाएं जख्मी हो गई थी।

जख्मी रीना देवी, उसकी मां राज कुमारी देवी व पड़ोसी उर्मिला देवी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती भर्ती कराया गया था। जहां पहली जून को रीना देवी की मौ’त हो गई थी।

घ’टना की बाबत जख्मी राज कुमारी देवी के फर्द बयान पर तरियानी थाने में प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें लड़की के पिता नरवारा निवासी शंभु सहनी, संजय सहनी, जितेंद्र सहनी उर्फ जग्गा सहनी, विक्की कुमार चौधरी, पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना के अकौना वार्ड 15 निवासी मुन्नी लाल सहनी व लखौरा निवासी बुन्नी लाल सहनी समेत छह को आ’रोपित किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading