एक ही परिवार के पांच सदस्य फं’दे से ल’टकते हुए मिले, इस घ’टना से लोग स्’तब्ध….

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में सन्न करने वाली बड़ी घ’टना हुई है। विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के फं’दे से ल’टकते श’व मिले हैं। घ’टना शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। सुबह होने पर जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल इसके पीछे आर्थिक तं’गी व कर्ज को कारण सामूहिक आ’त्महत्या माना जा रहा है। परिवार में अब केवल दो शादीशुदा बेटियां ही बची है। बताया जाता है कि मऊ गांव के वार्ड निवासी मनोज झा ऑटो चलाकर व खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे।

पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। समय सीमा के अंदर इसकी अदायगी करने में वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बार-बार उन्हें तकादा भी झेलना पड़ रहा था। साथ ही डांट भी खानी पड़ रही थी।

मृ’तकों में वार्ड-11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज झा की मां सीता देवी (65), मनोज झा के पुत्र सत्यम कुमार (10), शिवम कुमार (07) एवं मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल हैं। घ’टनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी तरह घे’राबंदी कर दी है।

एफएसल टीम को यहां बुलाया गया है। दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। एफएसल टीम को बुलाया गया है। इसके पूर्व भी मनोज झा के पिता ने भी फां’सी लगाकर अपनी जा’न दे दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज चुका नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जा’न दे दी थी। अभी उनके पुत्र ने भी अपनी बहन की शादी मंदिर में की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading