
NEW DELHI : नव वर्ष की रात एक महिला को गोली मारने के मामले में जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह मामला दिल्ली के फार्म हाउस में गोली चलने का है. जानकारी मिल रही है कि पूर्व विधायक की पत्नी ने रेणू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. रेणू पर महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने का आरोप लगा है. बता दें कि बंदूख से निकली गोली से घायल हुई अर्चना की आज मौत हो चुकी है. वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. महिला के पति विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/201/34 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले के बाद बुधवार को पुलिस ने राजू सिंह को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से गिरफ्तार किया. वहीं पूर्व विधायक को 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया हैं.

गिरफ्तार राजू सिंह ने पूछताछ में अपनी गलती कबूल कर ली है. उन्होंने इस बात को भी कबूल किया है कि गोली शराब के नशे में चली. वहीं उनकी पत्नी पर वारदात स्थल से सबूतो को मिटाने का आरोप है. उन्हें कुछ लोगों ने भी ऐसा करते देखा था. फतेहपुरबेरी इलाके के रोज फार्म में जेडीयू के पूर्व विधायक के घर 31 दिसम्बर की रात को नए साल का जश्न चल रहा था. इसी दौरान पूर्व विधायक ने अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी. पार्टी में राजू सिंह के दोस्त विकास गुप्ता भी अपनी पत्नी के साथ आए थे. फायरिंग के दौरान एक गोली विकास की पत्नी अर्चना के सिर में लग गई. घायल महिला का इलाज वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था जहां महिला की मौत हो गई. महिला के पति के शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

बिहार के साहेबगंज के राजू कुमार सिंह जेडीयू से पूर्व विधायक हैं. घायल महिला के पति विकास गुप्ता राजू सिंह दोस्त हैं. इसलिए नव वर्ष मनाने के लिए राजू सिंह के फार्म हाउस गए थे. अर्चना पेशे से आर्किटेक्ट का काम करती हैं. पुलिस के मुताबिक, विकास ने पुलिस को बताया कि वह जेडीयू नेता राजू सिंह के फार्म हाउस पर पार्टी करने के लिए पहुंचे थे. जिस दौरान सभी लोग खा-पी रहे थे. न्यू ईयर के आगाज के ठीक पहले आरोपी राजू सिंह ने तीन राउंड गोलियां चलाईं और गोली चलने के साथ ही अर्चना धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी.
