
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आएगी. नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि इस महीने के अंत तक पटना मेट्रो का काम शुरू हो सकता है. इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं. बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मेट्रो का डीपीआर फाइनल स्टेज में है. इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी संकेत दिया है कि पटना मेट्रो काम जल्द से जल्द से शुरू होना चाहिए.

पटना मेट्रो सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है. पहले फेज में दो रुटों पर मेट्रो चलाने की योजना है. सुरेश शर्मा ने कहा कि इसके साथ-साथ मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट का काम भी शुरू हो सकता है. इसके संकेत नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात के बाद दिए.
