बिहार विधानसभा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्‍दी ही पटना आने वाले हैं। वे बिहार विधानसभा के परिसर में एक नए आडिटोरियम का शिलान्‍यास करेंगे। इसमें 300 लोगों के बैठने लायक स्‍थान होगा। इस आडिटोरियम में डिजिटल लाइब्रेरी भी शुरू की जा सकती है।

CM नीतीश कुमार ने इसके लिए शनिवार को सुझाव दिया। वे विधानसभा परिसर में शताब्‍दी स्‍मृति चिह्न के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्‍होंने परिसर को बारीकी से देखा और खाली जगहों पर पौधारोपण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

बिहार विधानसभा की इमारत के 100 साल पूरे होने पर परिसर में शताब्‍दी स्‍तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। इसके जरिए बिहार के प्रतीक च‍िह्न की जानकारी दी जाएगी।

यहां पत्‍तों की आकृति बनाकर राज्‍य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के बारे में बताया जाएगा। राज्‍य के नौ प्रमंडल और 38 जिलों की सूचना भी इसके जरिए मिलेगी।

इस शताब्दी स्‍तंभ का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री के हाथों से ही कराने की योजना बन रही है। बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस दिशा में पहल कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.