मुजफ्फरपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा.रमेशचंद्र श्रीवास्तव व उनकी पत्नी रीना श्रीवास्तव पर 40 लाख रुपये ठ’गी के आ’रोपों की जांच शुरू हो गई है।
मामले के आइओ व ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने आ’रोप लगाने वाली मिठनपुरा के जगदीशपुरी लेन निवासी मुन्नी देवी से बैंकिंग लेन-देन से संबंधित साक्ष्य मांगा है। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस बैंक में जाकर इसका सत्यापन करेगी।
जरूरत हुई तो कुलपति, उनकी पत्नी व संबंधी से पूछताछ की जाएगी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश व साक्ष्यों के आधार पर आगे की का’र्रवाई की जाएगी।
मुन्नी देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी दो पुत्रियां मोनिका कुमारी व सोनी कुमारी ने पूसा विश्वविद्यालय में लिपिक पद के लिए परीक्षा दी थीं। ब्रह्मपुरा रेलवे कालोनी के डा.नलिन सिन्हा ने अपने बहनोई कुलपति से आवास पर बातचीत कराई।
कुलपति ने नलिन के माध्यम से उनकी पत्नी को रुपये देने की सलाह दी। कई किस्तों में उसके पति ने उन्हें कुल 46 लाख रुपये दिए। नौकरी नहीं होने पर कई किस्तों में छह लाख रुपये वापस हुआ। इस बीच 14 अप्रैल को नलिन ने अपने पिता के श्राद्धकर्म में उसके पति को ब्रह्मपुरा बुलाया। वहां प्रसाद खाने के बाद उसकी तबीयत बि’गड़ गई। बाद में मौ’त हो गई।
