मुजफ्फरपुर। कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही में ग्यारह हजार के विद्युत तार की चपेट में आने से बालू लदा हाइवा में आ’ग लग गई। हादसे में दो लोग जिं’दा ज’ल गए।
घटना के बाद इलाके में अ’फरात’फरी मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृ’तकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
बताया गया कि हाइवा से बालू उतारा जा रहा था। इसी क्रम में बिजली के 11 हजार का तार उसमें सट गया। इसके बाद उसमें आ’ग लग गई। दूसरी ओर चर्चा है कि तार टू’टकर गि’र गया।इसके कारण हाइवा में आ’ग लगी।
बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता सत्यपाल सिंह के अनुसार मिट्टी उतारने के दौरान बिजली के तार में डंफर के सट जाने से घ’टना हुई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौ’त की खबर है।

