मुजफ्फरपुर। शहरी इलाके में स्वास्थ्य सेवा की मजबूती के लिए चार स्थल का चयन किया गया है। अभी चार जगह पर भाड़े के मकान में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। मेयर राकेश कुमार ने बताया कि चार जगह पर स्थल का चयन कर नगर आयुक्त को रिपोर्ट दी गई है। नगर निगम बोर्ड की बैठक पिछले 19 अप्रैल को हुई थी। उसमें यह निर्णय लिया गया।


रेलवे स्टेशन के ठीक सामने आटो स्टैंड में मल्टी स्टोरी पार्किंग का नवनिर्माण कराने के लिए स्थल का चयन किया गया है। मेयर ने नगर आयुक्त को अविलंब काम प्रारंभ कराने के लिए पत्र लिखा है।


