मुजफ्फरपुर के गायघाट में भोज खाने जा रहे यु’वक को चा’कू घोंप किया घा’यल

थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव में भोज खाने जा रहे एक युवक को चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। घायल युवक की पहचान रामपट्टी गांव के प्रणव कुमार पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार के रूप में हुई है।

शहर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीडि़त के भाई अनु कुमार ने बताया कि प्रणव शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में एक श्राद्धकर्म का भोज खाने जा रहा था। रास्ते में अपने आम के बगीचे में वह खड़ा था।

इसी बीच गांव के ही विनोद राय, जबीर राय, विजय राय कोपी राय सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रणव बेहोश हो गया। इसके बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची गायघाट, बेनीबाद कटरा थाना की पुलिस स्थिति को संभालने में जुट गई। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इस मामले में बीते वर्ष अक्टूबर में पंचायत में लड़के को आर्थिक दंड देकर छोड़ दिया गया था।

उसके बाद भी लड़का- लड़की का मिलना समाप्त नहीं हुआ। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। उन्होने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.