साहेबगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को मोबाइल चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पिटाई करने के मामले में साहेबगंज पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से थाने पर पूछताछ की गई। घटना तीन दिन पहले की बतायी गई है।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित कमलेश कुमार और विजय सहनी पर एफआईआर दर्ज कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। केस के आईओ एएसआई शिवनंदन भगत ने बताया कि मामले में एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसमें मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर रस्सी से बांध पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पड़ोस के आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया था। अन्य चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

