सीवान में प्रेमी से बात करते प्रेमिका ने दी जा’न:परिजनों ने कहा- शादी के लिए करता था प्र’ताड़ित, मा’नसिक तनाव में लगाई फां’सी

सीवान नगर थाना क्षेत्र के विशेश्वर पुरम में रविवार की देर रात 11:00 बजे मेडिकल की छात्रा ने अपने प्रेमी से बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छपरा के श्री नंदन पथ श्रीनिवास के रहने वाले सवालिया प्रसाद सिंह की 26 वर्षीय पुत्री निवेदिका भारद्वाज के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती और प्रेमी शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन लड़की के परिवार वाले राजी नहीं थे। कहा जा रहा है कि युवती ने परिवार वालों के दबाव की वजह से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।

मृतका के पिता ने थाने में दिया मानसिक प्रताड़ित करने का आवेदन

मृतका के पिता ने नगर थाने में आवेदन देकर जबरदस्ती शादी करने के नियत और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के पिता सवालिया प्रसाद सिंह ने कहा है कि मेरी 26 वर्षीय पुत्री निवेदिका भारद्वाज दयानंद आयुर्वैदिक महाविद्यालय सीवान की छात्रा थी। जो नगर थाना क्षेत्र के विशेश्वर पुरम में सुरेंद्र कुमार सिंह के किराए की मकान में रहती थी।

उसी के साथ एक वर्ष सीनियर मेडिकल छात्र सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र सुधरी कौड़िया निवासी अशोक सिंह का 26 वर्षीय पुत्र आलोक मनी ने बार-बार मेरी पुत्री से शादी करने के लिए जोर जबरदस्ती के साथ हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा था। इस मामले में मैंने उनके पिता अशोक सिंह से कई बार शिकायत भी किया था। लेकिन कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

रविवार की रात तकरीबन 11:00 बजे मेरी पुत्री के मकान मालिक सुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा फोन कर कहा गया कि आप की पुत्री ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

सूचना के आधार पर मैं रात्रि में जब उसके कमरे में पहुंचा तो देखा कि मेरी पुत्री दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। मृतक़ा के दोनों कानों में मोबाइल का हेडफोन लगा हुआ था। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.