युवक को पी’ट-पी’टकर ह’त्या :रात से गा’यब था, सुबह में मिली ला’श; प्रेम प्रसंग में ह’त्या की आ’शंका

छपरा में पानापुर में सोमवार के सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या पीट-पीटकर की गई है। युवक पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भोरहो का निवासी उपेंद्र राय(25वर्ष) पिता बच्चा राय के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है। लेकिन स्थानीय लोगो द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या का आशंका जाहिर किया जा रहा है।

युवक का शव बगल के गांव भगवानपुर से बरामद किया गया है। शव मिलने की ख़बर के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक उपेंद्र राय का भगवानपुर के एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। जिससे वह बात किया करता था। रविवार के रात भोजन करने के बाद घर से लापता हो गया। सोमवार सुबह लाश मिली तो दंग रह गए।

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने भगवानपुर निवासी चंदेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपित लोगो का कहना है कि युवक देर रात घर मे लगे मोटर की चोरी कर रहा था। इसमे मारपीट किया गया तो उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading