बच्चे को त’लवार से मा’रने वाले की सीसीटीवी फुटेज आई सामने

मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल पर सात माह के बच्चे को त’लवार से का’टकर मा’र डालने के आ’रोपित की तस्वीर सीसीटीवी में मिली है। फुटेज के सहारे पुलिस आ’रोपित की गि’रफ्तारी की कवायद में जुटी है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ह’मलावर का चेहरा फुटेज में मिला है। वह शर्ट और पैंट पहना है। उसके हाथ में त’लवार भी दिख रही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि आ’रोपित काफी समय तक जंक्शन और कटही पुल के आसपास त’लवार लिए घूम रहा था।

बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस को भी इसका पता नहीं चला। इसके कारण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो ह’मलावर त’लवार लिए सीतामढ़ी रूट की ट्रेन पर चढ़कर फ’रार हो गया। उसकी पहचान के लिए सीतामढ़ी, रक्सौल, हाजीपुर रूट के भी स्टेशनों व जंक्शन की पुलिस से संपर्क स्थापित किया है ।

इधर, घ’टना के पांच दिनों बाद भी आ’रोपित की गि’रफ्तारी नहीं होने से मृ’त बच्चे के स्वजनों में आ’क्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया कि जल्द आ’रोपित की गि’रफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। हालांकि पुलिस की ओर से लोगों को आश्वस्त कराया गया है कि जल्द ही आ’रोपित को गि’रफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अब तक यही कह रही कि सीसीटीवी फुटेज में आ’रोपित का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इसके कारण उसकी पहचान में परेशानी हो रही है। बता दें कि बुधवार की रात राजा पटेल उर्फ छोटू अपनी पत्नी व सात माह के बच्चे के साथ मोतीझील जा रहे थे। इसी क्रम में ह’मलावर द्वारा त’लवार से उनपर ह’मला कर दिया गया था। इसी में त’लवार से क’ट जाने से बच्चे की मौ’त हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading