दो गुटों के बीच झड़प में स्नातक के छात्र को लगी थी गो’ली, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। अहियापुर के राघोपुर गांव में शनिवार की देर रात दो गुटों में झ’ड़प के दौरान गो’लीबारी की घ’टना घटी थी। गो’लीबारी के दौरान उधर से गुजर रहे स्नातक के छात्र दीपक कुमार को दाहिने पैर में गो’ली लगी। इससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया।

पहले उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उपचार में ला’परवाही होने पर उसके स्वजन व ग्रामीणों ने भारी हं’गामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों व चिकित्सा कर्मियों में ज’मकर भिड़ंत हो गई। सूचना पर अहियापुर व अन्य थाना की पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने उप’द्रव कर रहे लोगों पर ला’ठियां च’टकाई। तब जाकर भीड़ ति’तर-बि’तर हुई। इसके बाद दीपक को उसके स्वजन दरभंगा रोड के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।

दीपक ने बताया कि वह बीए पार्ट-वन का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ-साथ दूध खरीद-बिक्री का कारोबार करता है। दूध बेच कर वह शनिवार की रात घर लौट रहा था। इसी क्रम में राघोपुर गांव के निकट एक बाइक पर सवार तीन ब’दमाश अचानक फा’यरिंग करने लगा।

एक गो’ली उसके दाहिने पैर में लगी। अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घ’टनास्थल के निकट लगाए गए सीसी कैमरे की फुटेज से गो’लीबारी करने वाले की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading