छपरा। सारण के पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार की देर रात प्रेम प्रसंग में एक युवक की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी गई। मृ’तक की पहचान पड़ोसी गांव पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी बच्चा राय के 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में की गई।
उपेंद्र का श’व भगवानपुर गांव के नकुल महतो के घर से पुलिस ने बरामद कर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस घर से उपेंद्र कुमार का श’व बरामद किया गया उस परिवार के लोग उस पर मोटर पंप चो’री करने का आ’रोप लगा रहे थे।
उस परिवार के ही किसी व्यक्ति ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस पहुंची तो युवक का श’व नकुल महत्व के दरवाजे पर था। उसे एक चौकी पर लिटाया गया था तथा उसके हाथ पैर बांधे हुए थे।
सोमवार की सुबह भोरहा गांव के युवक उपेंद्र कुमार भगवानपुर गांव में पी’ट-पी’टकर ह’त्या होने तथा उसका श’व भगवानपुर गांव के नकुल महतो के घर से बरामद होने की खबर सुनते ही भोरहा एवं भगवानपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।
मृ’तक के स्वजन भी रो’ते बि’लखते वहां पहुंचे। पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवाया। मौके से एक व्यक्ति को हि’रासत में लेकर पुलिस पू’छताछ की जा रही है। बताया गया कि युवक की मौ’त बे’रहमी से पि’टाई किए जाने के कारण हुई है। उसके शरीर पर चो’ट के कई नि’शान देखे गए।
