शादी का वादा कर ले गया जीजा, रे’प किया:बेतिया में 2 दिनों तक साली से दु’ष्कर्म, बेल्ट से पी’टा; जा’न से मा’रने की ध’मकी

बेतिया में जीजा अपनी 17 साल की साली से शादी का वादा कर के साथ ले गया। इसके बाद उसने 2 दिन तक उसके साथ रेप किया। और फिर छोड़कर भाग निकला। रेप के बाद जीजा ने उसके साथ मारपीट की। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामला नरकटियागंज का है। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में नाबालिग और उसके परिजनों ने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने चौतरवा गांव निवासी अफजल मियां और शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनिया के उपाध्याय टोला गांव निवासी हबीब मियां पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि अफजल उसको बहला-फुसलाकर शिकारपुर थाना क्षेत्र के सिसवा फाल गांव लाया। जहां एक झोपड़ी में रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी की बात कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा। जब वह दबाव बनाई तब आरोपित ने हबीब मियां से मिलकर उसे बुरी तरह से मारा-पीटा और जान मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वह किसी तरह अपने मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजन जब आरोपित के घर पूछताछ करने गए तब उनके साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर थाना पहुंचे। पीड़िता की मां ने बताया कि वह बीते 3 जून को उनके घर आया था। नाबालिग को उसके मामा के घर छोड़ने की बात कहकर ले गया था। वह समझ रही थी कि बेटी मामा के घर पर है। पता होता कि वह बेटी की अस्मत लूटेगा, तो कतई नहीं जाने देती।

इधर, नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मामले में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading