कोरोना के बाद सिर द’र्द को ना करें इग्नोर:उल्टी-थकान को गं’भीरता से लें, हो सकता ब्रेन टीबी; बिहार में हर महीने 250 केस

चोरी मामले में हिरासत में लिए गए एक चोर के पिपरिया थाना से फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोबारा से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फरार अभियुक्त रामचंद्रपुर पुवारी टोला बड़का अंगना निवासी परमानंद सिंह का पुत्र कल्लू सिंह उर्फ ललित सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रामचंद्रपुर पुवारी टोला से ही कल्लू नाम के चोर को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा था।

गांव वालों के मुताबिक पिछले चार दिनों से गांव में लगातार चोरी की गतिविधि बढ़ गई थी। इसे देखते हुए गांव वालों ने रात में खुद को सजग कर लिया। शनिवार शाम पुन: संदिग्ध को देखकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ा लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक वह चोर गिरोह का ही सदस्य था। बाद में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने उक्त चोर को अपनी हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को हिरासत में लिए गए चोर का मेडिकल रविवार को नहीं हो पाया।

सोमवार को युवक को मेडिकल और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जाना था। इसी बीच रविवार देर रात करीब ढाई बजे युवक ने पेशाब करने जाने का अनुरोध किया। जब जवान उसे थाने से बाहर ले गए, तो वह वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि युवक के फरार होने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह उसे पुन: गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि रात में पिपरिया थाने में एक युवक पेशाब जाने के बहाने निकला था और किसी तरह वहां से भागने के प्रयास में सफल रहा था। पुलिस ने उसे पुन: गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading