‘CM साहब…थाना 12 लाख में बि’क गया’:जनता दरबार में मां बोली- खु’लेआम घु’म रहे बेटी के ह’त्यारे

सर..आपका अलग से टाइम चाहिए…सर मेरी बात सुन लिजिए …अलग से मुझे समय चाहिए…मैं पार्टी की JDU की कार्यकर्ता हूं…मोतिहारी की डॉ. कुमकुम मुख्यमंत्री के सामने ये कहती रहीं लेकिन, मुख्यमंत्री के अंगरक्षकों ने उन्हें अपनी जगह से उठा दिया। मुख्यमंत्री बस इतना कहा कि आपकी समस्या को मैंने पढ़ लिया है। मामले को दिखवा लेते हैं।

उसी तरह एक महिला ने CM नीतीश कुमार के सामने उनकी पुलिस की पोल खोल कर रख दी। जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाले नीतीश कुमार को आइना दिखाते हुए कहा कि 12 लाख रुपए में पुरा थाना ही बिक गया।

सर, मैं JDU नेत्री हूं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक महिला ने अपने अपने आप को JDU नेत्री कहा। महिला फरियादी मोतिहारी जेडीयू नेत्री डॉ. कुमकुम सिन्हा थी। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि इस समस्या के अलावे हमें एक समस्या है। आपका हमें अलग से टाइम चाहिए। हम आपसे अलग से मिलना चाहते हैं।

जेडीयू नेत्री कुमकुम सिन्हा ने कहा कि पार्टी संबंधी बात करना चाहते हैं। आपसे काफी दिनों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी जेडीयू नेत्री कुमकुम सिन्हा को हटाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वो अपनी मांग करती रही। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अधिकारी के पास जाकर अपनी पूरी बात बताएं।

शादी 26 दिन बाद ही मेरी बेटी की हत्या हो गई

वही, बेतिया से आई महिला ने मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटी की ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। शादी के 26 दिनों बाद ही उसका पति,सास-ससुर ने मिलकर हत्या कर दी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना 12 लाख रुपए में बिक गया है। लड़के का बाप आज ड्यूटी कर रहा है। पूरे मामले में थाना पूरी तरह से बिक गया है। हमें न्याय दीजिए। इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी को फोन लगाकर कहा कि महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन लीजिए।

जनता दरबार में आज जमीन से जुडी समस्याएं ज्यादा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आज जनता दरबार लगा रहे है। महीने के पहले सोमवार को पुलिस, गृह विभाग और प्रशासनिक मामलों की सुनवाई कर रहे है। इस बार के जनता दरबार में ज्यादतर मामले जमीन से जुड़े मामले आ रहे हैं।

अंचल स्तर से हो रही गड़बड़ी की शिकायत लेकर फरियादी मुख्यमंत्री के पास पहुंच रहे। कई फरियादियों ने सीएम नीतीश से कहा कि स्थानीय थाना और अंचल जमीन से जुड़े मामलों में न्याय नहीं मिल रहा। एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि गांव के दबंग लोग सरकारी सड़क को बंद कर दिये हैं। इस पर सीएम ने कहा जल्द कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading