मशरक। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही की ह’त्या के मामले में कानपुर पुलिस ने उसकी प्रेमिका और उसके दोस्त को सिवान से अरेस्ट किया है। मृ’तक देश दीपक और उसकी प्रेमिका की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और दोनों अक्सर मिला भी करते थे। प्रेमिका से शादी का वादा कर मुकरने के बाद लालू ने खू’नी सा’जिश र’च डाली। मशरक नगर पंचायत के दक्षिण टोला में यूपी पुलिस ने धावा बोला।
कानपुर पुलिस ने यहां से सुनील सहनी के पुत्र अभिषेक सहनी को द’बोचा। पुलिस के अनुसार उसकी गि’रफ्तारी कानपुर के बिल्हौर थाना में कार्यरत सिपाही देश दीपक की प्रेम प्रसंग में ह’त्या के मामले में की गई। इसके पूर्व मृ’त सिपाही की प्रेमिका को कानपुर पुलिस ने सिवान में प’कड़ा।
मशरक में गि’रफ्तार अभिषेक उस मृ’त सिपाही की तथाकथित प्रेमिका का सहयोगी बताया गया है, जो सिपाही ह’त्याकां’ड में शामिल था। गि’रफ्तारी के बाद प्रेमिका और उसके सहयोगी को कानपुर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। प्रेमिका को सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव से गि’रफ्तार किया गया था।
कानपुर पुलिस के अनुसार मृ’त सिपाही देश दीपक का फेसबुक के जरिए सिवान की लालसा उर्फ लाली से दोस्ती हुई थी। इसके बाद से लालसा कई बार बिल्हौर गई थी। वह देश दीपक के यहां ही रुकती थी। हालांकि पुलिस इस बारे में भी विस्तृत जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि लालसा उर्फ लाली देश दीपक से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। इसी बीच ह’त्या के पहले 22 अप्रैल को देश दीपक ने कहीं और शादी कर ली। यह लालसा उर्फ लाली को अच्छी नहीं लगी। वह अब बदला लेना चाहती थी। वह एक बार फिर बिल्हौर गयी पर देश दीपक छुट्टी पर था। कुछ दिनों बाद वह छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटा। सिपाही देश दीपक थाने से कुछ दूरी पर किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसी के कमरे में गला रेतकर उसकी ह’त्या कर दी गई।
यूपी के दयापुर फिरोजाबाद गांव निवासी व कानपुर के बिल्हौर थाना में कार्यरत सिपाही देश दीपक की बीते दिनों पहले चापड़ से गला रेतकर नि’र्मम ह’त्या कर दी गई थी । इसमें कानपुर पुलिस ने सिपाही के मोबाइल का सीडीआर खंगालने के साथ ही उसके फोन पर जिन लोगों से अधिक बातचीत हुई उनके नंबर को स’र्विलांस पर लिया गया। इसके बाद सिवान व सारण से ह’त्या का कनेक्शन मिला तो कानपुर पुलिस यहां पहुंची। कानपुर की पुलिस टीम ने बताया कि और दो लोगों की तलाश की जा रही है जो इस ह’त्या से जुड़े हैं।
