कोर्ट में पेशी के लिए आये अभियुक्त की मौ’त, एक दिन पहले ही हुई थी गि’रफ्तारी

बिहार के नवादा जिला स्थित व्यवहार न्यायालय में रविवार की रात को एक कैदी की मौत हो गई। जिस कैदी की मौत हुई है वो शराब मामले में गिरफ्तार हुआ था।  अभियुक्त की मौत पेशी के दौरान ही हो गयी।

बिहार के नवादा में कोर्ट में पेशी के दौरान एक अभियुक्त की मौत हो गई (मौत के बाद विलाप करते परिजन)

दरअसल शाहपुर ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त को रिमांड के लिए एक्साइज कोर्ट भेजा था जहां पेशी के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर में मौत भी हो गई। अभियुक्त की मौत की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

वरीय पुलिस अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतक शाहपुर ओपी थाना क्षेत्र के बोझवां गांव का निवासी था।  55 वर्षीय बौरही मांझी और उसके भाई को शराब के नशे में रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कोर्ट के सूत्रों के अनुसार कोर्ट पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और कुछ जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।  सदर एसडीपीओ ने इसको लेकर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।

इधर पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने सोमवार को इस घटना के बाद सड़क जाम कर दिया।  ग्रामीणों ने गांव के समीप ही सड़क को जाम कर दिया, बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम को हटाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.