नाम बदलकर शादी का झां’सा देकर रे’प,अ’श्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लै’कमेल फिर…

उत्तराखंड : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में नाम बदलकर और शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला के तीन बच्चे हैं, उसका पूर्व पति से तलाक हो चुका है। कुछ वर्ष पूर्व उसकी एक युवक से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम सनी आर्या बताया। इसके बाद युवक शादी का झांसी देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने लगा।

युवक के रुपये मांगने पर महिला ने अपने दस लाख रुपये के जेवरात बेच डाले। इसी बीच महिला को कहीं से पता चला कि युवक का असली नाम सन्नू खान है। महिला ने इस संबंध में जब युवक से बात की वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

कुछ दिन पहले महिला के घर जाकर 5 लाख मांगे। मना करने पर पिस्टल निकाल ली। किसी तरह उसे वापस लौटाया। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.